Logo
Delhi Marathon Traffic Advisory: दिल्ली में कल एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया मैराथन का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Marathon Traffic Advisory: दिल्ली में कल 22 फरवरी रविवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) द्वारा 'नई दिल्ली मैराथन' का 10वां संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मैराथन में करीब 10 हजार धावकों के शामिल होने की संभावना है। मैराथन का उद्देश्य  फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने और 'स्वच्छ भारत' और 'क्लीन ग्रीन दिल्ली' जैसे संदेशों को साझा करना है। यह मैराथन खिलाड़ियों के अलावा  फिटनेस  के प्रति उत्साही लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होगा।  

जानकारी के मुताबिक मैराथन की शुरुआत कल यानी रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगी। इस आयोजन को 3 अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि हर लेवल के धावक इसमें हिस्सा ले सकें। मैराथन की शरूआत सुबह 4 बजे से हो जाएगी, जिसमें धावकों को 42.2 किलोमीटर की दूरी तय करनी है।

इसके बाद  6 बजकर 15 मिनट पर 'हाफ मैराथन' की शुरुआत होगी। इसके साथ ही 1- किलोमीटर की एक छोटी सी रेस का भी आयोजन किया जाएगा। रेस के दौरान प्रतिभागी भीष्म पितामह मार्ग, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और जनपथ जैसे दिल्ली के सबसे खूबसूरत और प्रतिष्ठित इलाकों से होकर गुजरेंगे।  

DMRC ने बदली टाइमिंग

धावक समय से पहेल स्टेडियम पहुंच इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुविधा दी है। दरअसल 22 फरवरी को DMRC ने कल येलो, ब्लू और वायलेट लाइन पर मेट्रो सेवाएं अपने सामान्य समय से पहले यानी सुबह साढ़े 3 बजे शुरू करने का फैसला लिया है। सुबह 6  बजे तक ट्रेनें हर आधे घंटे के अंतराल पर चलेंगी, जिससे धावकों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही  पूरे दिन मेट्रो का संचालन रविवार के सामान्य टाइमटेबल के अनुसार चलेगा।  

यह भी पढ़ें:- सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
यह भी पढ़ें:- वंदे भारत ट्रेन बुलेट की तरह निकली  
यह भी पढ़ें:-दिल्ली सरकार एक साल हुआ पूरा
यह भी पढ़ें:-दिल्ली एमसीडी में बड़ा बदलाव
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के मुखर्जी नगर में खौफनाक वारदात

इन मार्गों का करें इस्तेमाल

मैराथन की वजह से कल सुबह 3:45 बजे से लेकर साढ़े 9 बजे तक मैराथन रूट पर सामान्य वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोधी रोड, मथुरा रोड और अरबिंदो मार्ग के जंक्शनों पर डायवर्जन प्लान तैयार किया है। हालांकि, अस्पताल जाने वाली या अन्य आपातकालीन गाड़ियों बिना रुकावट जाने की सुविधा दी गई है।

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वह मैराथन वाले रास्तों से बचें। अगर कोई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कश्मीरी गेट बस अड्डा या IGI एयरपोर्ट जाना चाहता है, तो घर से एक्स्ट्रा समय लेकर निकलें। पुलिस ने रिंग रोड, धौला कुआं और सराय काले खां जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
 

5379487