Delhi Police: दिल्ली के मयूर विहार में एक कार में युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi Police: दिल्ली के मयूर विहार इलाके में आज 24 फरवरी मंगलावर को पार्किंग एरिया में कार से युवक का शव बरामद हुआ है। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि शुरुआती मामला नेचुरल डेथ का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटी फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि पूरे मामले के बारे में पता लग सके।   

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला दिल्ली के मयूर विहार के स्टार सिटी मॉल का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान नोएडा के रहने वाले 42 साल के  नरेंद्र के तौर पर हुई है। नरेंद्र के पिता का नाम करतार सिंह बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि नरेंद्र कार में बैठा हुआ था, ऐसा माना जा रहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई हो, हालांकि इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। 

यह भी पढ़ें:- जेएनयू में फिर हुई हिंसा, देर रात ABVP-लेफ्ट के बीच पथराव
यह भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा में 59 लाख की ठगी, नकली फ्लैट बेचकर बनाया शिकार
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के 2 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो में दो युवकों ने शख्स को बुरी तरह पीटा
यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 8 सालों में किया कई बार RRTS का उद्घाटन
 

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस का कहना है कि नरेंद्र के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं देखें गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पार्किंग स्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिसमें अब तक किसी भी संदिग्ध गतिविधि या किसी दूसरे शख्स के शामिल होने के बारे में पता नहीं लग पाया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'अब तक देखे गए फुटेज में नरेंद्र कुमार की ओर से कोई हलचल नहीं दिखाई दी है। उनके पास से अस्थमा की कुछ दवाएं मिली हैं।' पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्राकृतिक मृत्यु की ओर इशारा करती हैं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।