Logo
Delhi Drugs Smuggling: दिल्ली में इंटरस्टेट ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से करोड़ों की ड्रग्स बरामद हुई है।

Delhi Drugs Smuggling: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरस्टेट ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। टीम ने एंटी-ड्रग अभियान के तहत इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 करोड़ से ज्यादा कीमत के नशीले पदार्थ बरामद कर लिए हैं, इस मामले में  ANTF ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि इंटरस्टेट ड्रग्स सप्लाई के मामले में शामिल 30 साल का सार्थक त्यागी मोती नगर में रह रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने उसके पर छापेमारी की, जिसमें टीम ने कई तरह के नशीले पदार्थ बरामद किए है। टीम ने 1016 ग्राम गांजा,  1112 ग्राम चरस, 17 ग्राम MDMA, 1 ग्राम एक्स्टेसी टैबलेट और 4 ग्राम शरूम्स जब्त किया है। इस मामले में सार्थक त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ड्रग्स की करोड़ों रुपये में कीमत 

बताया जा रहा है कि बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में सप्लायर भी गिरफ्तार हो चुका है।  पूछताछ में पता लगा है कि सार्थक त्यागी इंटरस्टेट नेटवर्क के माध्यम से ड्रग्स  मंगाकर सप्लाई करता था। सार्थक के साथ इस मामले में उसका 29 साल का कुलप्रीत सिंह उर्फ सनी भी शामिल है, जिसे क्राइम ब्रांच ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के मामले में भी दर्ज है केस

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े दूसरे आरोपियों के बारे में पता लगाने की टीम कोशिश कर रही है। यह भी सामने आया है कि सार्थक त्यागी के खिलाफ पहले से मोती नगर थाने में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच चल रही है। क्राइम ब्रांच के DCP संजीव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस ड्रग्स तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। 

5379487