Logo
दिल्ली की रहने वाली सादिया अल्वी की शादी पाकिस्तान में हुई है। उन्होंने बताया कि वो अपने बेटे अजान और सास के साथ भारत आई थी, लेकिन अब उन्हें लौटना होगा। लेकिन, एक परेशानी ने इस यात्रा में अड़चन डाल दी है। पढ़िये रिपोर्ट...

Pakistani Bahu Sadia Alvi Appeals: पाकिस्तान के कराची में रहने वाले 5 वर्षीय अजान ने सपने में नहीं सोचा होगा कि उसे छुट्टियां खत्म होने से पहले अपने मुल्क लौटना होगा। लेकिन, सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि उसकी मां का वीजा पहले ही खत्म हो चुका है और रिन्यू नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मां-बेटे, दोनों ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें बिना वीजा पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाए। 

मीडिया से बातचीत में दिल्ली की रहने वाली सादिया अल्वी ने बताया कि उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। वो अपने 5 साल के बेटे अजान और अपनी सास के साथ आई थीं। पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद भारत आए सभी पाकिस्तानियों को तुरंत वापस लौटने के आदेश जारी हो गए। सादिया ने बताया कि उनके पास भारतीय वीजा है, जबकि उसके बेटे अजान का पाकिस्तानी वीजा है। उनका वीजा खत्म हो चुका है, मैंने इसे रिन्यू कराने का प्रयास किया, लेकिन एंबेसी बंद मिली। सादिया ने अपील की कि उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाए। 

अजान ने भारत सरकार से की ये अपील 
अजान ने कहा कि वो अकेले पाकिस्तान नहीं जा सकता है। हम तीनों को पाकिस्तान जाना है। हमारी मदद होनी चाहिए। वहीं, सादिया ने कहा कि उनकी सास बुजुर्ग हैं, जो अकेले अजान को संभाल नहीं सकती हैं। उन्होंने अपनी मांग को दोहराया कि हमारी समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द बिना वीजा पाकिस्तान जाने की परमिशन दी जाए। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कही ये बात 
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी वीजा पर रोक लगा दी है। साथ ही, देश आए पाकिस्तानियों से भी देश छोड़ने के लिए कहा है। इस फैसले का असर कई लोगों पर पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस खबर पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान को जारी वीजा सेवाओं को निलंबित किया गया है, लेकिन यह निर्णय उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होता है, जो कि दीर्घकालिक वीजा पहले से जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानियों को खोजकर वापस भेजो': गृहमंत्री अमित शाह की सभी मुख्यमंत्रियों से अपील; पहलगाम हमले के बाद सर्चिंग शुरू 

5379487