लीलाधर राठी - सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पत्रकारों में संगठनात्मक एकता और सामूहिक नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से सुकमा जिला प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं, जिनसे संगठन को सशक्त दिशा मिलने की उम्मीद है।
नेतृत्व को मिला अनुभव और ऊर्जा का संतुलन
नवगठित प्रेस क्लब की कार्यकारिणी में संजय (रिंटू) सिंह भदौरिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष के पद पर अमन सिंह भदौरिया और जगदीश महेश्वरी को मनोनीत किया गया है। संगठन के सचिव के रूप में पवन शाहा, सह सचिव के रूप में रफीक खान तथा कोषाध्यक्ष के रूप में लीलाधर राठी को नियुक्त किया गया है। इस नई टीम को संगठन की सक्रिय भूमिका और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अनुभवी पत्रकार संरक्षक मंडल में शामिल
प्रेस क्लब को सही मार्गदर्शन और अनुभवपूर्ण नेतृत्व देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार पीसा राजेंद्र, जोगराज जैन, आशीष दुबे और राजा राठौर को संरक्षक बनाया गया है। इन सभी पत्रकारों ने वर्षों तक क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनकी उपस्थिति संगठन को मजबूत आधार प्रदान करेगी।
13 पत्रकार बने कार्यसमिति सदस्य
संगठन के विस्तार और गतिविधियों को गति देने के लिए 13 पत्रकारों को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। इनमें डमरू राम, जयपाल सिंह, नवीन डांधडे, सुजीत वैदिक, राहुल राजपूत, समीर कीर्तन, ज्ञानेंद्र सिंह, अंकित चौहान, माड़वी पवन, राजकुमार श्रीवाने, गौरव सिंह राठौर, आदर्श शुक्ला, वरुण नायडू और मोहम्मद रफीक शामिल हैं। ये सदस्य भविष्य में पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों, कार्यक्रमों और गतिविधियों को दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पत्रकार सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुटता का संकल्प
प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया है कि जिले में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों के बीच समन्वय, संवाद और सहयोग को मजबूत करने का भी संकल्प व्यक्त किया गया है।
जिले के पत्रकारों ने इस गठन को ऐतिहासिक कदम बताते हुए उम्मीद जताई है कि प्रेस क्लब आने वाले समय में पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाएगा।










