Logo
Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवेरकोंडा की शादी की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। दुल्हन की पालकी एंट्री से लेकर ‘पीरियडिक एरा’ थीम पर सजे वेडिंग डेकोरेशन ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Rashmika Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। अब कपल की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वेडिंग ड्कोरेश और थीम देखने को मिल रही है, जिससे सोशल मीडिया पर फिर से हलचल मच गई। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के खूबसूरत लोकेशन मेमेंटोस बाय ITC होटेल, इकाया उदयपुर में हुई इस प्राइवेट तेलुगु वेडिंग की झलकियां अब एक बार फिर चर्चा में हैं।

पालकी में दुल्हन की एंट्री

वेडिंग डेकोर प्लानर RVR इवेंट्स & डिजाइन्स ने रश्मिका-विजय की शादी की कुछ नई तस्वीरों इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जिसमें राश्मिका को शाही अंदाज में पालकी में बैठे देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह मुस्कुराते हुए विंक करती नजर आ रही हैं, तो दूसरी में हाथों से दिल का निशान बनाती दिख रही हैं।

Rashmika Mandanna wedding
Rashmika Mandanna

वहीं विजय देवेरकोंडा दूल्हे के रूप में तलवार थामे मंडप के पास खड़े अपनी दुल्हन का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। पारंपरिक पोशाक में सजे विजय का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Vijay Deverakonda
Vijay Deverakonda

‘पीरियॉडिक एरा’ थीम पर सजी थी शादी

तस्वीरों में सिर्फ कपल की केमिस्ट्री ही नहीं, बल्कि शादी की सजावट भी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस समारोह की थीम ‘पीरियडिक एरा’ रखी गई थी, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।

डेकोर में भव्यता के बजाय सादगी और परंपरा को प्राथमिकता दी गई। पूरे वेन्यू पर अर्थी टोन और टेराकोटा एलिमेंट्स का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया। सजावट को इस तरह डिजाइन किया गया था कि प्राकृतिक सुंदरता उभरकर सामने आए और माहौल में शांति और गरिमा बनी रहे।

बताया गया है कि टेराकोटा डिटेलिंग विजय की खास पसंद थी, जिसे सजावट में प्रमुखता से शामिल किया गया। वहीं उनकी मां की इच्छा के अनुसार ‘अड्डुथेरा’ पर पवित्र मंत्रों को भी शामिल किया गया, जिससे समारोह और अधिक भावनात्मक व निजी बन गया।
 

5379487