Logo
‘रणबाली’ से राश्मिका मंदाना और विजय देवेरकोंडा का पहला लुक सामने आ गया है। मेकर्स ने खास वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया, जिसमें दोनों की ऑन-स्क्रीन शादी और शानदार केमिस्ट्री की झलक देखने को मिल रही है।

Ranabaali: रश्मिका मंदाना और वियज देवरकोंडा की शादी की चर्चाएं चारों तरफ हैं। ये खूबसूरत जोड़ी हाल ही में 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे। इसी बीच कपल जल्द ही एक हिस्टॉरिकल-ड्रामा फिल्म रणबाली में नजर आने वाले हैं जिसकी पहली झलक ने फैंस का दिल जीत लिया।

रणबाली का गाना रिलीज

मेकर्स ने 28 फरवरी को रणबाली का रोमांटिक गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज किया जिसमें रश्मिका-विजय की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बेहद पसंद की जा रही है। खास बात ये है कि इस गाने में दोनों को विवाह की रस्में निभाते और फिर शादीशुदा जिंदगी में कदम रखने जैसे पल दिखाए जाते हैं, जो हाल ही में हुई उनकी शादी की झलक दिखाती है।

फिल्म की टीम ने एक खास वीडियो जारी कर दर्शकों को सरप्राइज दिया है। इस वीडियो में दोनों के किरदारों की शादी के दृश्य और उनकी प्यारी केमिस्ट्री की झलक दिखाई गई है। बैकग्राउंड में बज रहा रोमांटिक गाना ‘ओ मेरे साजन’ माहौल को और भी खास बना देता है।

शादी के सीक्वेंस ने जीता दिल

वीडियो की शुरुआत शादी की तैयारियों से होती है, जहां पारंपरिक परिधानों में सजे राश्मिका और विजय भव्य अंदाज में नजर आते हैं। इसके बाद घर में एंट्री और साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की झलक दिखाई जाती है। वीडियो के आखिर में टीम की ओर से दोनों को “हैप्पी मैरिड लाइफ” की शुभकामनाएं दी गई हैं।

फिल्म का यह गाना मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है, जबकि इसे श्वेता मोहन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी है। गीत के बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं।

‘रणबाली’ की कहानी क्या है?

राहुल संकृत्यान के निर्देशन में बन रही ‘रणबाली’ 19वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी 1854 से 1878 के बीच ब्रिटिश शासनकाल की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में औपनिवेशिक दौर की हिंसा, आर्थिक लूट और संघर्ष के एक अहम अध्याय को दिखाया जाएगा।

विजय देवेरकोंडा फिल्म में ‘रणबाली’ नामक एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने विद्रोही और अडिग स्वभाव के लिए जाना जाएगा। वहीं राश्मिका ‘जयम्मा’ का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी का भावनात्मक आधार मानी जा रही हैं। ‘रणबाली’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

5379487