Logo
सुकमा में सुरपनगुड़ा सरपंच ने जेल में बंद सचिव पर काम ना करवाने के साथ 25 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। सरपंच ने राशि दिलाने की मांग की है।

लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में जेल भेजे गए सचिव के खिलाफ सुरपनगुड़ा सरपंच ने मोर्चा खोल दिया है। सुरपनगुड़ा सरपंच ने कहा कि, सचिव हाफिज खान के द्वारा पंचायत के निर्माण कार्यों के लिए अग्रिम राशि पंचायत सचिव के द्वारा कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया गया है। इसके साथ ही 25 लाख के गबन का भी आरोप लगाया है। 

सरपंच ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सुरपनगुड़ा नवीन आंगनबाड़ी कार्य निर्माण भीमापुरम के लिए दिनांक 29.01.2025 को 3,87,600.00 रूपये अग्रिम लिया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत सुरपनगुड़ा प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य सुरपनगुड़ा पटेलपार के लिए दिनांक 10.12.2025 को 6,70,400.00 रूपये अग्रिम राशि लिया गया है। जिसमें भवन को आधा निर्माण कार्य एक साल से अधूरा छोड़ दिया गया है। 

bb

सरपंच ने सीइओ से की शिकायत 
सरपंच द्वारा जिला पंचायत सीइओ को की गई लिखित शिकायत में कहा कि ग्राम पंचायत सुरपनगुड़ा आंगनबाड़ी निर्माण कार्य के लिए दिनांक 30.09.2024 को 4,10,200.00 रूपये लिया गया है। ग्राम सुरपनगुड़ा खेल मैदान निर्माण कार्य के लिए दिनांक 29.01.2025 को 80,000.00 रूपये लिया गया है। सुरपनगुड़ा में कोई खेल मैदान का निर्माण नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यो में पंचायत भवन निर्माण के लिए 4,40,000.00 रूपये अग्रिम लिया
गया है। 

अग्रिम राशि को दिलाने की मांग 
उन्होंने आगे कहा कि, ग्राम पंचायत सुरपनगुड़ा के लिए राशन दुकान निर्माण कार्य के लिए दिनांक 27.01.2025 को 5,00,000.00 रूपये अग्रिम राशि लिया गया है। लेकिन राशन दुकान का निर्माण कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि, ग्राम पंचायत की ली गई अग्रिम राशि पंचायत को पुन: दिलाया जाए. ताकि ग्राम पंचायत के समस्त निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा किया जा सके।

5379487