अजय सुर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव जनपद पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग पत्थलगांव एसडीओ अमित कुमार देव के बीच भारी गहमा गहमी देखने को मिला। भाजपा के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, पत्थलगांव जनपद पंचायत के ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एसडीओ द्वारा कमीशनखोरी किया जा रहा है। ग्राम पंचायत पालीडीह में मनरेगा योजना से स्वीकृत 19 लाख 73 हजार रूपयों राशि की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य किया गया है।
जिसमें इंजीनियर और एसडीओ अमित कुमार देव के द्वारा गलत तरीके से मूल्यांकन सत्यापन भी कर दिया गया। इस सीसी सड़क निर्माण कार्य में 640 मीटर जगह 573 मीटर ही सड़क बनाया गया है। इस कार्य के लिए 18 लाख 78 हजार रुपए पेमैंट कर दिया गया है। इस कार्य की एमबी बुक को चेंज करने का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर जब भाजपा कार्यकर्ता उनके कार्यालय पहुंचे और उनसे यह जानकारी चाही तो एसडीओ से तीखी नोंक झोंक हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एसडीओ के द्वारा उनसे अभद्रता भी किया गया है।
जशपुर जिले के पत्थलगांव जनपद पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग पत्थलगांव एसडीओ अमित कुमार देव के बीच भारी गहमा गहमी देखने को मिला। pic.twitter.com/U3sjACfbxy
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 2, 2026
एसडीओ ने कही जांच की बात
इस पूरे मामले को लेकर जब हमने एसडीओ अमित कुमार देव से पूछा तो उनका कहना था कि, मैं उनको नहीं पहचानता हूं और विविवत इसकी उनको शिकायत करने थी। जिस हम जांच करते और जो भी गड़बड़ियां होती। उस पर कार्यवाही की जाती पर उनके द्वारा दबाव बनाया जा रहा था कि, अभी चलो जांच करो।
जशपुर जिले के पत्थलगांव जनपद पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग पत्थलगांव एसडीओ अमित कुमार देव के बीच भारी गहमा गहमी देखने को मिला। pic.twitter.com/e6ilCVKwH3
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 2, 2026
सीइओ ने दी मामले की जानकारी
फ़िलहाल इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत के सीइओ कमल श्रीवास से बात की तो उन्होंने बताया कि कोई बड़ी बहस बाजी नहीं की गई। हल्का- पुल्का कहा सुनी हुई। जिसको लेकर एसडीएम को बताया गया है। एसडीएम मौके पर पहुंचे और पूरे मामले को शांत किया।









