Logo
सक्ती जिले के उच्चपिंडा गांव में संचालित RKM पॉवर प्लांट से 40 मीटर ऊंचाई पर बने बंकर में सुरेश टंडन के शरीर के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। 

राजीव लोचन साहू- सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के उच्चपिंडा गांव में संचालित RKM पॉवर प्लांट में शुक्रवार को ड्यूटी पर गए कर्मचारी सुरेश टंडन लापता हो गया। परिजनों ने फगुरम चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। 

इस दौरान परिजन प्लांट प्रबंधन के खिलाफ गेट के पास धरने पर बैठकर सुरेश टंडन की खोज की मांग कर रहे थे। रविवार को प्लांट परिसर में करीब 40 मीटर ऊंचाई पर बने बंकर में सुरेश टंडन के शरीर के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच की। वही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

प्रबंधन ने पत्नी को दिया मुआवजा 
घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना जारी रखा, जिसके बाद परिजन और प्लांट प्रबंधन के चर्चा के बाद प्रबंधन की ओर से मृतक की पत्नी को 1 लाख रुपये नगद, 14 लाख रुपये का चेक तथा परिवार के एक सदस्य को ठेकेदार के अंतर्गत नौकरी देने की सहमति बनी। जिसके बाद परिजन का धरना प्रदर्शन शांत हुआ, फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

5379487