Logo
Mulank Rashifal (1 मार्च 2026): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 1 मार्च का अंक राशिफल।

1 March ka Ank Rashifal: आज 1 मार्च है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 10/03/2026, 1+ 0+3+2+0+2+6 =14 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 है, जिसका जोड़ 5(1+4=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 1 मार्च का अंक राशिफल।

मूलांक 1
आज का दिन विशेष प्रभावशाली रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप किसी नई योजना या व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी कठोरता से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्यभार से बचना आवश्यक है।

मूलांक 2
आज का दिन आपको भावनात्मक संतुलन बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग की भावना से लाभ मिलेगा। संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग लाभकारी रहेगा।

मूलांक 3
विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। नई शिक्षा या प्रशिक्षण शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है।

मूलांक 4
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव संभव है। यात्रा के योग बन सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार में धैर्य बनाए रखना आवश्यक है।

मूलांक 5
यह दिन आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल है। व्यापार, मीडिया, लेखन और संचार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे। अचानक आर्थिक लाभ के योग हैं। हालांकि निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। मानसिक चंचलता अधिक रह सकती है, इसलिए ध्यान केंद्रित रखें।

मूलांक 6
आज का दिन प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कला, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से त्वचा संबंधी सावधानी रखें।

मूलांक 7
आज का दिन आत्मविश्लेषण का संकेत देता है। शोध, अध्ययन और आध्यात्मिक साधना में सफलता मिलेगी। अचानक यात्रा का अवसर मिल सकता है। अकेले समय बिताने की इच्छा होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।

मूलांक 8
आज का दिन परिश्रम और जिम्मेदारी से जुड़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कानूनी या सरकारी कार्यों में प्रगति संभव है। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। धैर्य और अनुशासन बनाए रखें, सफलता धीरे-धीरे मिलेगी।

मूलांक 9
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। खेलकूद या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, अन्यथा संबंधों में तनाव आ सकता है। निवेश सोच-समझकर करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

5379487