रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को बिलासपुर के बिल्हा में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ ट्रांसफर किया। कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में रकम पहुंची। सरकार धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दे रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राशि ट्रांसफर को लेकर कहा कि, आज का दिन किसान भाइयों-बहनों के पसीने और मेहनत के सम्मान का दिन है। प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों द्वारा उपार्जित धान पर कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत ₹10,324 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की गई है।यह अन्नदाताओं के श्रम, समर्पण और आत्मविश्वास का सम्मान है। सभी किसान भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सीएम साय ने बताया सौभाग्य का दिन
उन्होंने आगे कहा कि, आज ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 25 लाख 28 हजार किसानों को 10 हजार 324 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। इससे अन्नदाताओं की होली और अधिक हर्षोल्लास के साथ मनाई जा सकेगी। यह सौभाग्य का विषय है कि, आज किसानों को राशि मिलेगी। 10 हजार करोड़ से अधिक राशि किसानों को देंगे। प्रदेश में 146 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित है। होली से पहले किसानों को राशि मिलने जा रही है।