Logo
राजधानी रायपुर के कई जगह पर भगवान श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव मनाया गया। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कई जगह पर भगवान श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव मनाया गया। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद ने भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सुबह 11.00 बजे प्रदेश कार्यालय, प्रोफेसर कालोनी, रायपुर में विधि विधान से पूजा-अर्चना कर हर्षाेल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान श्री परशुराम जी की सीख - जीवन में शस्त्र और शास्त्र दोनों ही उपयोगी हैं। 

World Brahmin Federation

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन युवा विंग अध्यक्ष अविनय दुबे और राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा के द्वारा शाम 5.00 शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक में प्रसाद और शीतल पेय का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के आतिथ्य में हुआ। 

World Brahmin Federation

ये लोग रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन झा, अभिषेक त्रिपाठी, रवि शर्मा, सुमन मिश्रा, राकेश पाण्डेय, राघवेन्द्र पाठक, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा, विकास तिवारी, पंकज मिश्रा, नितिन शर्मा, स्वप्निल शर्मा, सुयश शर्मा, अंकुर ओझा आदि विप्रजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
 

5379487