छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। एकनागालैंड नंबर के कंटेनर में 9 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। उसकी कीतम 5 करोड़ आंकी गई है।
महेश मिश्रा- कवर्धा। कबीरधाम जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। चिल्फी थाने की पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कंटेनर में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, कंटेनर में 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
क्या और कितना बरामद हुआ
- कुल वजन: लगभग 9 क्विंटल गांजा
- पैकिंग: 30 बोरियां, हर बोरी 30 किलो
- अनुमानित कीमत: करीब 5 करोड़ रुपये
- कंटेनर की कीमत: लगभग 50 लाख रुपये
- आरोपी: आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान
- मार्ग: ओडिशा से राजस्थान