दिलीप वर्मा- तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा खरोरा मुख्य मार्ग पर अग्रवाल होंडा के आगे दोपहिया वाहन चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर जाम सड़क को खाली कराया गया। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि, दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एल डी 1796 का चालक जा रहा था और ट्रक वाहन क्रमांक आर जे 48 जी बी 1666 में टकराकर घटना स्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि, दोपहिया वाहन सवार चालक एक हाईवा वाहन से टकराकर ट्रक के पीछे में घुस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ट्रक वाहन तिल्दा से खरोरा की तरफ जा रही थी।
आसपास पास में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने ही नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को तत्काल उठाकर जाम सड़क को खाली कराया गया। मृतक के शव को उठाने में पुलिस के साथ कांग्रेसी नेता लक्ष्मी नारायण वर्मा ने भी मदद की। साथ ही घटना के बाद में ट्रक वाहन चालक मौके से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। हालांकि अभी तक मृतक का नाम पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालेगी तभी घटना की सही जानकारी मिल पाएगी। पुलिस नेवरा पुलिस जांच कर रही है।









