Logo
राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मंगलवार को राष्ट्रसंत गाडगे बाबा जयंती का आयोजन किया गया। 

बेमेतरा। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मंगलवार को राष्ट्रसंत गाडगे बाबा जयंती का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रसंत गाडगे बाबा जन्मोत्सव आयोजन समिति, छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, समर्पित एवं प्रेरणादायी सेवाओं के लिए रजक दंपत्ति, प्रधान पाठक धनेश रजक एवं शिक्षिका लेखा रजक को प्रदेश स्तरीय “रजक गौरव सम्मान 2026” से अलंकृत किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विशिष्ट अतिथियों में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी विधायक दक्षिण रायपुर एवं संयोजक के रूप में मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री से सम्मानित रामलाल बरेठ ने की। रजक दंपत्ति को प्रशस्ति पत्र व मोमेंट्स सम्मान तुलसी कौशिक के कर कमलों से प्रदान किया गया। 

bemetara

रजक दंपत्ति धोबी समाज के प्रेरणास्रोत हैं
सुप्रसिद्ध लोकगायिका एवं महामहिम राष्ट्रपति के हाथों “नारी शक्ति सम्मान” से सम्मानित रजनी रजक ने अपने उद्बोधन में कहा कि, धनेश और लेखा रजक ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर दो दर्जन से अधिक सम्मान अर्जित कर समाज का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रजक दंपत्ति धोबी समाज के प्रेरणास्रोत एवं गौरव हैं। 

ये लोग रहे मौजूद 
समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए धोबी समाज के पदाधिकारी एवं समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने रजक दंपत्ति को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सतत प्रगति की कामना की।

5379487