बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी- नाले भर गए हैं और फसलें खेतों में लहलहाने लगी हैं। इसी बीच शनिवार को जशपुर और कोरबा के घने जंगल से निकलकर हाथी बस्ती की ओर आ रहे हैं तो वहीं खूंटाघाट के डैम से मगरमच्छ रतनपुर बस्ती की और आ रहे हैं। इसी बीच एक मगरमच्छ खेत में आ पहुंचा।
जशपुर और कोरबा के घने जंगल से निकलकर हाथी बस्ती की ओर आ रहे हैं तो वहीं खूंटाघाट के डैम से मगरमच्छ रतनपुर बस्ती की और आ रहे हैं। इसी बीच एक मगरमच्छ खेत में आ पहुंचा. @JashpurDist #Chhattisgarh #crocodile @KorbaDist #dam pic.twitter.com/jIZhTL6o4d
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 10, 2024
ऑटो में भरकर ले गए बांध
मगरमच्छ को खेत के आसपास देखते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच युवकों ने मामले की सूचना वन विभाग के अफसर को दी। जिसके बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोग खुद ही रेस्क्यू में जुट गए हैं। जिसके बाद उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ा और फिर उसे एक ऑटो में भरकर खूंटाघाट बांध में छोड़ आये।










