Logo
26 February ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 26 फरवरी का अंक राशिफल।

26 February ka Ank Rashifal: आज 26 फरवरी है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 26/02/2026, 2+6+ 0+2+2+0+2+6 =20 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 26 फरवरी का अंक राशिफल।

मूलांक 1
आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को उभारने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु सिरदर्द या थकान से बचने के लिए पर्याप्त विश्राम करें।

मूलांक 2
आज के दिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखने पर सफलता मिलेगी। कला, लेखन और रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नए संबंध बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

मूलांक 3
आज का दिन सीखने और सिखाने दोनों का अवसर देगा। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या प्रशासनिक कार्यों में सफलता के संकेत हैं। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ संभव है, परंतु अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 4
इस दिन अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई रणनीति अपनानी पड़ सकती है। तकनीकी या शोध कार्य से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। मानसिक उलझन से बचने के लिए निर्णय स्पष्ट रखें। साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेषकर पेट संबंधी समस्याओं से।

मूलांक 5
आज का दिन संवाद और यात्रा से जुड़ा रहेगा। व्यापारियों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। संचार कौशल के कारण लाभ होगा। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में स्पष्टता आवश्यक है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु दिनचर्या संतुलित रखें।

मूलांक 6
यह दिन प्रेम, सौंदर्य और कला से जुड़े कार्यों के लिए अनुकूल है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी। विलासिता पर अधिक खर्च से बचें। रचनात्मक क्षेत्र में पहचान मिल सकती है। परिवार में किसी आयोजन की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 7
आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। एकांत में चिंतन करने का मन करेगा। शोध, लेखन या गूढ़ विषयों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। ध्यान और योग से लाभ होगा।

मूलांक 8
आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहेगा। परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा, परंतु विलंब संभव है। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। न्यायिक मामलों में सकारात्मक संकेत हैं। स्वास्थ्य में जोड़ों या कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

मूलांक 9
ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी। अधूरे कार्य पूरे करने का समय है। प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में सहयोग बना रहेगा। खेलकूद और व्यायाम से लाभ होगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

5379487