Logo
रायपुर महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया गया। 

रायपुर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर इकाई के तत्वाधान में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने के उद्देश्य से किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आत्म सुरक्षा के तकनीक सिखाये गये। 

Self defense techniques taught
सिखाई गई आत्मरक्षा की तकनीक
Certificate given to all students
सभी छात्राओं को दिया गया प्रमाण पत्र

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल, डॉ प्रकाश कौर सलूजा, साईं सेंटर रायपुर के प्रभारी के सी त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर मौजूद रहे। प्राचार्य ने महिलाओं की उपलब्धि को बताते हुये कहा कि, महिला का कोई दिन नहीं होता हर दिन महिला का होता है। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे विशाल हियाल थे। सभी छात्राओं ने प्रशिक्षण का लाभ लिया और सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मंच संचालन निष्ठा साहू ने किया। 

5379487