बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में बच्चों की शिक्षा को रूचिपूर्ण बनाने के लिए अंगना म शिक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा बेमेतरा द्वारा महिला शिक्षिकाओं के कुशल नेतृत्व में “अंगना में शिक्षा” जिला स्तरीय कोर टीम का गठन किया गया है।
इस टीम में जिला स्तर पर डीआरजी ज्योति बनाफ़र शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटका, रेणुका अग्रवाल कन्या शाला बेमेतरा, विकासखंड बेमेतरा से सुकन्या राजपूत प्रा. शा. ढोलिया, निरंजना ठाकुर प्रा. शा.हथमुडी, साजा से मेनका तिवारी प्रा. शा. कजरा, खुशबू दुबे प्रा. शा. मुसवाडीह, नवागढ़ से गोपेश्वरी साहू प्रा. शा. समेसर, यामिनी बर्मन प्रा. शा. घठोली, बेरला से प्रतिभा साहू शास. सीबीएसई प्रा. शा. बेरला, सावित्री साहू प्रा. शा. जामगांव शिक्षिकाएँ शामिल है।
अंगना म शिक्षा सह एफएलएन मेला पर हुई चर्चा
वहीं प्रथम बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा में शिक्षा अधिकारी जी आर चतुर्वेदी, सहायक संचालक एसपी कोसले, डीएमसी राजकुमार वर्मा, एपीसी खेमराज साहू, बीआरसी बेमेतरा राजेंद्र कुमार साहू और पीएमयू से प्रवीण कुमार सोनकर की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में जिले के शिक्षा को प्रोत्साहन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम अंतर्गत “अंगना म शिक्षा सह एफएलएन मेला” के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए खुद तैयार हो रहीं माताएं
कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को बच्चों के समग्र विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराते हुए नव शैक्षणिक स्टॉलों के माध्यम से घर पर ही सीखने - सिखाने की गतिविधियों का प्रदर्शन करना है। ताकि आगामी 25 अप्रैल को बालवाड़ी से प्राथमिक शाला में प्रवेश करने वाले बच्चों के लिए पढ़ाई तिहार का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।