राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि, जब वे सवार होकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे तभी रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।
डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर का रोपवे ट्राली गिरा. @RajnandgaonDist #Chhattisgarh #Dongargarhaccident @BJP4CGState pic.twitter.com/cig60Q8wVR
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 25, 2025
बताया जा रहा है कि, इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, एक ट्राली में 6 लोग सवार थे। सवारों में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह, मनोज अग्रवाल के नाम बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि, भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है। रामसेवक पैकरा को कंधे,पीठ में चोट आई है। हादसे की वजह मेंटेनेंस में लापरवाही को माना जा रहा है।
डोंगरगढ़। मां बमलेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्राली गिरी, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा हुए घायल. @RajnandgaonDist #Chhattisgarh #Dongargarhaccident @BJP4CGState pic.twitter.com/8Ol9VhwNYv
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 25, 2025
.









