दंतेवाड़ा में पदस्थ सहायक भू लेख अधिकारी गोवर्धन साहू ने सर्वे के लिए गई शिक्षकों की टीम से खाने को लेकर गाली- गलौच की। जिसकी लिखित शिकायत शिक्षक संघ ने कलेक्टर से की है।

पंकज भदौरिया- दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ सहायक भू लेख अधिकारी गोवर्धन साहू ने सर्वे के लिए गई शिक्षकों की टीम से खाने को लेकर उनसे गाली- गलौच की। जिसकी लिखित में शिक्षक संघ ने कलेक्टर से की है। जिसके बाद कलेक्टर ने सहायक भू लेख अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह है पूरा मामला 
दरसअल, छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर से रोजगार व अन्य कारणों से बाहर प्रान्तों में बसे लोगों के लिये एक सर्वे कार्य करवा रही है। इसी सर्वे कार्य मे दंतेवाड़ा जिले से 12 दल के 38 कर्मचारियों लगाया गया था। जिन्हें तेलंगाना जाकर सर्वे करना था। जिसके लिये प्रत्येक वाहन को 12 हजार रुपये शासन की तरफ से ईंधन व्यय और भोजन खर्च के लिये दिये जाने थे। लेकिन दंतेवाड़ा से निकले दलों को पहले ईंधन खर्च और भोजन व्यवस्था के लिये पैसे नहीं दिये गए। जब दिया भी गया तो मात्र 5 हजार रुपये दिया गया। इसके बाद कोंटा में दंतेवाड़ा से पहुँचे दल के लिये रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिसमें देशी चिकन भी बनना था, लेकिन देशी चिकन की जगह बायरल चिकन और पतली दाल परोसने के साथ भारी अव्यवस्था की बात करते हुए शिक्षकों ने इसका विरोध किया, तो सहायक भू-लेख अधिकारी ने जमकर एक शिक्षक के साथ गाली- गलौज कर दी। जिसका वीडियो साक्ष्य शिक्षकों ने बना लिया।  

शिक्षकों ने अधिकारी को की हटाने की मांग  
इस बात से आहत शिक्षकों ने सम्बंधित अधिकारी पर वैधानिक और प्रशासनिक कार्यवाही की मांग उठाते हुए हटाने की मांग की है। अधिकारी को नहीं हटाने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

अधिकारी ने दी सफाई 
अधिकारी गोवर्धन साहू ने अपनी सफाई में कहा कि कुछ सदस्यों के द्वारा शराब पीकर देशी चिकन और शराब की मांग की गई थी। जो कि शासन के पैसों से खर्च नहीं किया जा सकता था। अगर मैने अशोभनीय भाषा में कहा है तो वह भवावेश में आकर कह दिया होगा।