Logo
टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। ईशान किशन के 77 रन और बुमराह-अक्षर की घातक गेंदबाजी से भारत सुपर-8 में पहुंचा। जानें मैच की पूरी कहानी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह पक्की कर ली।

ग्रुप चरण में भारत ने पहले यूएसए को 29 रन से और फिर नामीबिया को 93 रन से हराया था। अब टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

किशन की तूफानी पारी, 175 का मजबूत स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा 1 रन पर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तिलक वर्मा (25) के साथ 46 गेंदों में 87 रन की शानदार साझेदारी कर मैच की दिशा बदल दी।

ishan kishan player of the match
ishan kishan player of the match

ईशान ने 40 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 32 रन जोड़े, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया। अंत में रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 175/7 तक पहुंचाया।

पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट लिए, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को 1-1 सफलता मिली।


The #MenInBlue win by 6️⃣1️⃣ runs to qualify for Super 8! 💪

Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup pic.twitter.com/hFPqtYIERe

 

भारतीय गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान 114 पर ढेर

176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। साहिबजादा फरहान खाता खोले बिना आउट हो गए और 13 रन तक टीम तीन विकेट गंवा चुकी थी।

उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया। उन्होंने बाबर आजम (5) और शादाब खान (14) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कीं, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन जोड़े। लेकिन पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके। कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली।

यह जीत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शानदार रिकॉर्ड को और मजबूत करती है। टीम इंडिया अब सुपर-8 में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

भारत की यह जीत सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में दबदबे का बड़ा संदेश है। अब सुपर-8 में टीम इंडिया से फैंस को और भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

पहली पारी
भारत की पारी की शुरुआत खराब रही। ओपनर अभिषेक शर्मा चार गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। शुरुआती झटके के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ से दबाव बनाए रखा।

ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी
दूसरे छोर पर ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और लगातार चौके छक्के जड़कर मैच का रुख बदल दिया।

ईशान ने 40 गेंद में 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी स्ट्राइक रेट लगभग 193 रही। हालांकि वह बड़ी पारी को शतक में नहीं बदल सके, लेकिन टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा गए।

मध्यक्रम का योगदान, फिर पाकिस्तान की वापसी
ईशान के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 32 रन और तिलक वर्मा ने 25 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की।

हालांकि पाकिस्तान के गेंदबाज साइम अयूब ने अहम विकेट निकालकर मैच में वापसी कराई। हार्दिक पंड्या खाता भी नहीं खोल सके, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन जोड़े। अंत में रिंकू सिंह ने 11 रन बनाकर स्कोर 175 तक पहुंचाया।

पाकिस्तान के सामने 176 रन की चुनौती
भारत ने उतार चढ़ाव भरी पारी के बाद 175/7 का स्कोर खड़ा किया। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन बनाने होंगे।

पिच को देखते हुए यह लक्ष्य आसान भी हो सकता है और दबाव में मुश्किल भी। अब निगाहें पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर होंगी कि वह इस बड़े मुकाबले में कैसी शुरुआत करता है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी। भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है, जबकि संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाया गया है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस के बाद कहा कि पिच की स्थिति और मौसम को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा बेहतर विकल्प होगा।

टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद कहा कि टीम की योजना पहले बल्लेबाजी करने की ही थी। उन्होंने बताया कि पिछली दो जीत भारत ने लक्ष्य बचाते हुए हासिल की है, लेकिन इस बड़े मुकाबले में टीम अपनी रणनीति बदलना नहीं चाहती थी।

सूर्यकुमार ने कहा कि यह हाई स्टेक मैच है और क्रिकेट ऐसा खेल है जहां किसी भी दिन कोई भी टीम जीत सकती है। उन्होंने टीम में दो बदलाव की पुष्टि की। अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जबकि कुलदीप यादव की वापसी हुई है और अर्शदीप सिंह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने क्या कहा?
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा कि टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती थी क्योंकि पिच थोड़ी धीमी और चिपचिपी नजर आ रही है। उनका मानना है कि शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, इसलिए टॉस जीतकर गेंदबाजी करना सही फैसला लगा।

उन्होंने बताया कि टीम का माहौल शांत और सकारात्मक है तथा खिलाड़ी इस चुनौती के लिए उत्साहित हैं। सलमान ने कहा कि यह मैदान एसएससी से बड़ा है और पिच भी वहां की तुलना में धीमी है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

IND vs PAK T20 World Cup 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

5379487