Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर विभिन्न प्रदेशों की आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। हर झांकी अलग थीम व संदेश पर केंद्रित थी। सेना ने साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया।
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सेना के जवानों ने अपने शौर्य और साहस का प्रदर्शन किया। इस दौरान विविभन्न प्रदेशों व विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें समृद्ध और सशक्त भारत की झलक देखने को मिली। मप्र की झांकी में देश की पहली महिला फाइटर अविन चतुर्वेदी और जनजातीय संस्कृति के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश देने की कोशिश की गई तो वहीं यूपी की झांकी में रामराज्य व समृद्ध सनातन संस्कृति को दिखाया गया। हरियाणा में परिवार में महिलाओं की भूमिका रेखांकित की गई।