Logo
Appe Recipe: आप अगर डोसा के बचे हुए बैटर से अप्पे बनाना चाहते हैं तो ये एक अच्छा आइडिया रहेगा। जानते हैं इसकी ईज़ी रेसिपी।

Appe Recipe: अक्सर घर में डोसा या इडली बनाने के बाद थोड़ा बैटर बच ही जाता है। कई लोग इसे फ्रिज में रखकर भूल जाते हैं या फिर खराब होने के डर से फेंक देते हैं। लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। बचे हुए डोसा बैटर से आप एकदम कुरकुरे और सॉफ्ट अप्पे तैयार कर सकते हैं, जो स्वाद में भी कमाल होंगे और बनाने में भी बेहद आसान।

सुबह का नाश्ता हो, बच्चों का टिफिन या शाम की चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का स्नैक अप्पे हर मौके पर फिट बैठते हैं। खास बात यह है कि इसमें ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए यह हेल्दी ऑप्शन भी है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

डोसा बैटर से अप्पे बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप बचे हुए डोसा बैटर
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटी गाजर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार (जरूरत हो तो)
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 6-8 करी पत्ते
  • 1-2 बड़े चम्मच तेल

डोसा बैटर से अप्पे बनाने का तरीका

डोसा बैटर से अप्पे तैयार करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले बचे हुए डोसा बैटर को एक बड़े बाउल में निकाल लें। अगर बैटर बहुत गाढ़ा है तो उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर मध्यम गाढ़ापन कर लें।

अब इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। स्वाद चेक करें और जरूरत हो तो थोड़ा नमक मिलाएं। अगर आप चाहें तो इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं, जिससे अप्पे और ज्यादा सॉफ्ट बनेंगे।

एक छोटी कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें राई डालें और चटकने दें। फिर करी पत्ते डालकर हल्का सा भून लें। यह तड़का तैयार बैटर में डाल दें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। इससे अप्पे का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

Massage for Child: क्या मसाज से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे

Confidence Gain: कॉन्फिडेंस कम होने से नहीं बनते काम? इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं आत्मविश्वास

Ribbon Pakoda: कुरकुरे और चटपटे रिबन पकोड़ा से चाय का मज़ा होगा दोगुना, जानिए आसान रेसिपी

Summer Skin Care: तेज धूप से स्किन पर आ सकता है कालापन, इन तरीकों से त्वचा का रखें ख्याल

अप्पे पैन (पानीयरम पैन) को गैस पर रखें और हर सांचे में थोड़ा-थोड़ा तेल डालें। जब पैन हल्का गर्म हो जाए तो हर सांचे में बैटर डालें। गैस की आंच मध्यम रखें और पैन को ढक दें।

करीब 3-4 मिनट बाद चम्मच या स्टिक की मदद से अप्पे को पलट दें। दूसरी तरफ से भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं। दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल लें। गरमागरम अप्पे को नारियल चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

5379487