Mp High Court: अगर आपने एलएलबी कर ली है तो आप के लिए सिविल जज बनने का सुनहरा मौका है। एमपी हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज के 199 पदों पर वैकेंसी निकली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 17 नवंबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 18 दिसंबर 2023 लास्ट डेट है।
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रेगुलर के 61 पद भरे जाएंगे।
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बैकलॉग के 138 पद भरे जाएंगे।
कुल 199 पदों की भर्ती की जाएगी।
3स्टेप में होगी परीक्षा
| प्रारंभिक परीक्षा 14 जनवरी 2024 को होगी। | |
| रिजल्ट 26 फरवरी 2024 को आएगा। | |
| मुख्य परीक्षा 30 और 31 मार्च 2024 होगी। |
क्वालिफिकेशन
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB डिग्री होना का जरूरी है।
उम्र सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 21- 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
फीस
सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 977.02 रुपए देने होंगे। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी के लिए 577.02 रुपए फीस जमा करने होंगे।
सैलरी
77,840 - 1,36,520 दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
1.ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
2.इसके बाद Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
3.अप्लाई ऑनलाइन के लिंक को क्लिक करें।
4.इसके बाद आप फॉर्म भरें। श्रेणी के अनुसार फीस भरें।









