MPPSC SET Admit Card 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MPSET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को लंबे समय से एडमिट कार्ड का इंतजार था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते इसे डाउनलोड कर लें।
ऐसे डाउनलोड करें MPPSC SET Admit Card 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Admit Card - State Eligibility Test - 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
कब होगी परीक्षा?
MPSET परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी।









