21 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी सभी को खूब पसंद आती है। उनके बेटे तैमूर और जेह की क्यूटनेस के लोग कायल हैं।
आज 21 फरवरी को जेह अली खान 3 साल के हो गए हैं। जेह के बर्थडे पर उनकी बुआ व एक्ट्रेस सोहा अली खान ने लाडले भतीजे की कई फोटोज शेयर की हैं।
सोहा ने जेह की बचपन से लेकर अबतक की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं।
तस्वीर में सोहा की बेटी इनाया, जेह को हग करती दिख रही हैं। तैमूर और जेह अक्सर इनया के साथ खेलते नजर आते हैं।
तस्वीर में बुआ सोहा अपने लाडले भतीजे को गोद में उठाकर प्यार लुटाती दिख रही हैं।
सोहा ने करीना-सैफ की एक कैंडिड फोटो भी शेयर की जिसमें सैफ के बाहों में उनके लाडले बेटे जेह बैठकर फ्रूट्स खा रहे हैं।
तस्वीर में कुणाल खेमू भी जेह से कुछ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दोनों की ये जोड़ी फैंस को काफी इंट्रेस्टिंग लग रही है।