थ्री-पीस पैंटसूट आउफिट में रश्मिका मंदाना का स्टाइलिश लुक!

31 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

रश्मिका मंदाना ने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी अलग पहचान बनाई है।

इन दिनों रश्मिका अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की वाइफ का रोल प्ले किया था।

इस फिल्म से रश्मिका को फैंस का खूब प्यार मिला। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक्ट्रेस को काफी पॉपुलेरिटी मिली है।

रश्मिका की सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 41.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कभी वेकेशन की तो कभी ब्यूटिफुल आउफिट्स में एक्ट्रेस अपनी फोटोज अपलोड करती हैं।

रश्मिका ने सायन कलर का थ्री-पीस ब्लेजर सूट पहना है। एक्ट्रेस ने V-नेक वेस्टकोट को लूज ट्राउजर पैंट्स के साथ कैरी किया है।

रश्मिका छोटे-छोटे फूलों के बंच के साथ पोज करती दिख रही हैं। उनकी ड्रेस का ये रंग एक यूनिक इफेक्ट दे रहा है। उन्होंने चंकी रिंग्स एक्सेसरइज की हैं।

एक्ट्रेस फोटो में हाथों से हार्ट शेप बनाती दिख रही हैं। रश्मिका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कैप्शन लिखा- 'एनिमल' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

रश्मिका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को एक दिन के अंदर ही 1.6 मिलियन लोगों ने लाइक किया है।