राधिका-अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में नहीं पहुंचे ये सेलेब्स

04 Mar 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

बीते दिनों उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की बड़ी धूम रही।

गुजरात के जामनगर में 1-3 मार्च तक अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग समारोह का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया गया जिसमें देश-विदेश से कई मेहमान आए।

तो वहीं शाहरुख खान, सलमान, आमिर, आलिया, करीना समेत तमामा बॉलीवुड सितारे भी जश्न मनाते नजर आए। लेकिन कई दिग्गज सितारे इस जश्न में नहीं पहुंचे थे।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अनंत-राधिका के फंक्शन में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा इस फंक्शन में पहुंची थीं।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली हाल ही में दुसरे बच्चे अकाय के पैरेंट्स बने हैं। वे भी अंबानी परिवार के इस समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

काजोल भी इस ग्रैंड फंक्शन में नहीं पहुंची थीं। हालांकि अजय देवगन और उनकी बेटी निसा शामिल हुई थीं।

करण जौहर को हर इवेंट में शिरकत करते जरूर देखा जाता है, लेकिन वह इस बार अंबानी परिवार के इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में नहीं पहुंचे थे।

कंगना रनौत को भी इस समारोह में नहीं देखा गया। उनके अलावा रेखा भी इस समारोह में नहीं पहुंची थीं।

मलाइका अरोड़ा और फराह खान को भी इय आयोजन में नहीं देखा गया था। हाल ही में दोनों रिएलिटी शो झलक दिखला जा के फिनाले में नजर आई थीं, इसी के चलते शायद वह समारोह में नहीं पहुंची होंगी।

ऋतिक रोशन को भी कई बार इवेंट्स में शरकत करते देखा जाता है, लेकिन उन्हें भी जामनगर के समारोह में नहीं देखा गया।

कार्तिक आर्यन, और देओल परिवार से भी किसी को जामनगर के फंक्शन में नहीं देखा गया।