02 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
अक्सर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया।
पूनम पांडे की टीम ने 2 फरवरी 2024 को इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर एक्ट्रेस की मौत की पुष्टी की है।
पूनम सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं और लास्ट स्टेज पर थीं जिसके चलते वह कैंसर से जिंदगी की जंग हार गईं और महज 32 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया।
पूनम के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई सेलेब्स ने दुख जताया है।
कंगना रनौत ने पूनम के निधन पर कहा- 'एक यंग लड़की को कैंसर से खोना बेहद दुखद है।' पूनम कंगना के शो 'लॉकअप सीजन 1' में नजर आई थीं।
पूजा भट्ट ने कहा- ये बहुत दुखद खबर है। मैं उनसे कभी नहीं मिली... लेकिन जब जिंदगी किसी इतनी कम उम्र के व्यक्ति पर हमला करती है तो यह हमेशा दुखद होता है।
मुनव्वर फारूकी- ये बहुत शॉकिंग है! पूनम बहुत अच्छी इंसान थीं। आपको बता दें, पूनम और मुनव्वर लॉकअप शो में साथ नजर आए थे।
अकांक्षा पुरी ने कहा- पूनम आप अनमोल थीं। मुझे याद है आपने कहा था कि एक लड़की को हमेशा मजबूत होना चाहिए और किसी और से प्यार करने से पहले खुद से ज्यादा प्यार करना चाहिए।
करण कुंद्रा ने पूनम पांडे के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, यकीन नहीं हो रहा है कि हमने पूनम को खो दिया। मैं शॉक्ड हूं। आप जल्दी चली गईं पूनम।
राखी सावंत ने पूनम पांडे का एक वीडियो शेयर कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- आपसे प्यार करती हूं पूनम, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।