किरण राव ने शेयर की आयरा खान की वेडिंग पिक्चर

19 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

हाल ही में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम पर आयरा और नुपूर की शादी की कुछ मजेदार पल की तस्वीरें शेयर की है।

इन तस्वीरों में खान फैमली एक साथ शादी एंजॉय करती नजर आ रही है। वहीं इन फोटो में किरण, इरा, आमिर खान, रीना दत्ता और आजाद एक साथ कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए।

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने एक खूबसूरत काले रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं।

एक तस्वीर में तो किरण और आमिर संगीत सेरेमनी के दौरान एक साथ हारमोनियम बजाते नजर आ रहे हैं।

किरण ने आयरा की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, एक बेहद मज़ेदार शादी की कुछ झलकियां। हम हंसे, गाए, नाचे, गले मिले, पोज़ दिए और यहां तक कि ठंडक भी महसूस की।

किरण के पोस्ट पर उनके फैंस खूब सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- मुझे ये तस्वीरें बहुत पसंद आईं। इन्हें शेयर करने के लिए शुक्रिया।

बता दें, मुंबई में 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करने के बाद आयरा और नुपर ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कीं।