गोल्डन-बीज आउटफिट में करीना कपूर ने बिखेरी अदाएं

21 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

करीना कपूर खान अपने फैशन और लुक्स को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं।

एक्ट्रेस अक्सर अपनी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों का ध्यान खींचती हैं।

हाल ही में करीना ने दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF) इवेंट में शिरकत की थी।

अवॉर्ड नाइट के लिए करीना ने खूबसूरत लॉन्ग गोल्डन-बीज रंग का हैवी गाउन पहना था। इस आउटफिट में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

करीना ने इवेंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह डीप-नेक आउटफिट पहने दिलशक अदाएं दिखाती हुई पोज कर रही हैं।

डीप नेक हैवी गाउन में करीना काफी ग्लैमरस लग रही हैं। गले में नेकलेस और न्यूड मेकअप के साथ बालों को खुला रखा।

तस्वीरों में करीना एक से एक पोज देती दिख रही हैं। फैंस भी उनकी अदाओं पर अपना दिल हार बैठे हैं।