08 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
बॉलीवुड की 'बेबो' यानी करीना कपूर खान एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी पॉपुलर हैं।
करीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं।
हाल ही में करीना कपूर ने दोहा के एक इवेंट से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में करीना ब्लू आउटफिट पहने नजर आ रही हैं जो उनपर बिल्कुल जंच रहा है।
ब्लू आउटफिट में करीना बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। अपने स्टाइल स्टेटमेंट से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया।
करीना कपूर ने डायमंड नेकपीस कैरी किया। साथ ही अपने लुक को ग्लोसी मेकअप रखा और खुले स्ट्रेट बालों से लुक को कंप्लीट किया।
करीना ने खूबसूरत पोज देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। यूजर्स उनकी अदाओं की खूब तारीफें कर रहे हैं।
करीना एक ज्वेलरी शॉप की ओपनिंग और वॉच के एग्जिबिशन के लिए दोहा गई थीं, जहां से उन्होंने अपनी कई खूबसूरत पोस्ट की हैं।