09 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी पॉपुलर हैं।
जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती हैं।
Valentine वीक में जान्हवी ने डीप मरून कलर की ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
जान्हवी की ये तस्वीरें वैलेंटाइन के लिए एक खास फोटोशूट से हैं जिसमें वो दिलकश अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं।
मरून कलर के कॉर्सेट आउटफिट में जान्हवी खूब जंच रही हैं। ड्रेस में एक्ट्रेस अपने हॉट फिगर को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
फैशन क्वीन जान्हवी ने डीप नेकलाइन कॉर्सेट पहना है। ऑफ शोल्डर स्लीव्स और फिशटेल सिल्हूट ड्रेस में उनका अंदाज दिलकश लग रहा है।
बोल्ड रेड लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर, पिंक ब्लश, झिलमिलाती आईलैशेज़, और खूबसूरत मुस्कान से उनका चार्म झलक रहा है।
तस्वीरों में एक्ट्रेस बालों से खेलती, तो कभी अदाएं दिखाती हुई खूबसूरत पोज़ दे रही हैं।
जान्हवी की ये ड्रेस रसारियो ब्रैंड से है जिसकी कीमत ₹1,90,871 है।
इस रेड-मरून कॉर्सेट गाउन में जान्हवी किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं।