Valentine's डेट पर कैरी करें जान्हवी कपूर, अनन्या जैसी ये लाल ड्रेस

03 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

फरवरी का महीना शुरू होते ही लोग वैलेंटाइन डे के लिए कुछ खास प्लानिंग करने लगते हैं।

हर साल 14 फरवरी को वैंलेटाइन डे मनाया जाता है। लेकिन एक हफ्ते पहले से ही इसकी शुरुआत हो जाती है।

इस दिन कपल खासकर डेट पर जाते हैं। लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है इसलिए लोग ज्यादातर लाल रंग के कपड़े पहनकर अपने पार्टनर को प्यार का एहसास दिलाते हैं।

ऐसे में महिलाएं वैलेंटाइन डेट के लिए जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे से लेकर सुहाना खान तक बॉलीवुड इंस्पायर्ड रेड ड्रेसेस कैरी कर सकती हैं।

कियारा आडवाणी ने डीप रेड कलर में मिडी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। इस तरह की ड्रेस डेट पर बहुत अच्छा लुक देगी।

जान्हवी कपूर की तरह डार्क रेड कलर में सैटिन की कट-आउट बॉडीकॉन ड्रेस को कैरी कर सकते हैं।

वाणी कपूर की तरह फ्लोरल रेड ड्रेस भी वैलेंटाइन डेट पर स्टाइलिश लगेगी। इसके साथ लंबे बूट्स को पेयर करें।

अनन्या पांडे ने डीप रेड कलर में को-ऑर्ड सेट पहना है। स्लिट स्कर्ट के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप कैरी किया है।

सुहाना खान इंस्पायर्ड रेड ड्रेस भी वैलेंटाइन डेट पर खूब फबेगी। चमचमाती शिमरी ड्रेस डेट पर काफी स्टाइलिश लुक देगी।

सारा अली खान की तरह ये मिनी रेड ड्रेस भी काफी खूबसूरत लुक दे रही है।