सलमान से सुष्मिता तक... बॉलीवुड के ये सितारे अब तक हैं सिंगल

10 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: google

बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

तो वहीं कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अब तक अपना रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल रखा है। आइए जानत हैं अब तक किन एक्टर्स ने नहीं की है शादी...

इस लिस्ट में सबसे पहले शामिल हैं सलमान खान। सलमान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। हालांकि उनकी लाइफ में कई गर्लफ्रेंड्स रहीं।

लेकिन सलमान ने अब तक शादी नहीं की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- "मुझे शादी में कोई दिलचस्पी ही नहीं है... मुझे सिंगल रहना ज्यादा पसंद है।"

खूबसूरत एक्ट्रेस तबू भी अब तक सिंगल हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- "एक खराब पार्टनर से अच्छा है कि आप अपनी जिंदगी सिंगल रह कर ही गुजारें।"

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है। उनकी दो बेटियां रेनी और अलीशा हैं जिन्हें उन्होंने गोद लिया है।

कंगना रनौत दमदार एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक व्यक्तित्व के लिए भी जानी जाती हैं। उनका रिश्ता ऋतिक रोशन के साथ खूब सुर्खियों में रहा था।

करण जौहर सिंगल पैरेंट हैं। उन्होंने 2017 में सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों यश और रूही का स्वागत किया था। वह अब तक सिंगल हैं।

अक्षय खन्ना ने भी अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- "मुझे शादीशुदा लाइफ नहीं पसंद। इसमें स्पेस नहीं मिलती। इस चीज से दम घुटता है।"

तुषार कपूर भले ही शादीशुदा न हों, लेकिन वह अपने जीवन में पिता की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। 2016 में वह सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। उनकी बहन एकता भी सिंगल हैं।

अमीषा पटेल ने 200 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिलहाल वह अपनी सिंगल लाइफ में बेहद खुश हैं।

वेटेरन एक्ट्रेस आशा पारेख ने भी शादी नहीं की। उन्होंने कहा थी कि इस बात से उन्हें कोई अफसोस नहीं है और वह सिंगल रह कर खुश हैं।