आलिया भट्ट के बचपन की 10 अनदेखी Photos

15 Mar 2024

फोटो क्रेडिट: Google

आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में दमदार रोल निभाए हैं। करोड़ों फैंस उनकी अदाएगी पर प्यार लुटाते हैं।

15 मार्च को आलिया अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको दिखाते हैं आलिया के बचपन की वो तस्वीरें जिसे आपने शायद पहले नहीं देखी होंगी।

आलिया मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था।

आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ काफी अच्छा रिश्ता शेयर करती हैं। बचपन से ही दोनों एक-दूसरे के क्लोज हैं।

उनकी बहन पूजा भट्ट भी आलिया पर खूब प्यार लुटाती हैं।

एक्ट्रेस अपनी मां सोनी राजदान के साथ बचपन से ही काफी क्लोज हैं।

आलिया ने फिल्म 'संघर्ष' से बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया था।

बचपन में आलिया अपनी बेटी राहा की तरह ही काफी क्यूट लगती थीं। आज भी उनकी खूबसूरती के लाखों फैन हैं।

इस तस्वीर में पंजाबी गेटअप में आलिया की क्यूटनेस झलक रही है।

बचपन की तस्वीर में आलिया स्विमिंग करती दिख रही हैं।