Vijay And Trisha Video: सुपरस्टार विजय थलपति इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हालही में उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक की याचिका दायर की थी। जिसके बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ एक शादी के समारोह में नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
रिसेप्शन में साथ पहुंचे विजय और तृषा
हाल ही में चेन्नई में फिल्म निर्माता कलपथी सुरेश के बेटे के शादी के रिसेप्शन का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में विजय और तृषा एक साथ पहुंचे। दोनों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और मंच पर साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय के हाथ में फूलों का गुलदस्ता है, जबकि तृषा मेहमानों से मिलती-जुलती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम में दोनों एक कार से पहुंचे और साथ में वहां से बाहर भी निकलते दिखाई दिए।
यह भी पढ़े - इब्राहिम के बर्थडे पर ओरी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; VIDEO
मैचिंग आउटफिट में दिखे दोनों
इवेंट के दौरान विजय और तृषा के कपड़े भी चर्चा में रहे। विजय ने बेज रंग की शर्ट और मैचिंग धोती पहनी थी, जबकि तृषा बेज और गोल्डन रंग की साड़ी के साथ लाल ब्लाउज में नजर आई। दोनों के आउटफिट ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आई। कुछ लोगों ने दोनों को साथ देखकर खुशी जताई, जबकि कई फैंस ने निराशा भी व्यक्त की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, आपने भरोसा तोड़ दिया।”
यह भी पढ़े - Reveals: कैटरीना का सुपरहिट गाना गाने का श्रेया घोषाल को है अफसोस! बोलीं- 'अब चिकनी चमेली जैसे गाने नहीं गाऊंगी'
संगीता ने लगाए बेवफाई के आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की पत्नी संगीता ने चेन्नई के चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध हैं, जिसकी जानकारी उन्हें अप्रैल 2021 में मिली।
संगीता का कहना है कि इस वजह से उन्हें गहरा भावनात्मक आघात पहुंचा और रिश्ते में विश्वास टूट गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विजय उस अभिनेत्री के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे और विदेश यात्राएं भी करते रहे।
1999 में हुई थी विजय संगीता की शादी
विजय और संगीता की पहली मुलाकात 1996 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 1999 में चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस दंपति के दो बच्चे हैं-बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा।
यह भी पढ़े - एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर से 47 लाख की ठगी! प्रोड्यूसर पर दर्ज हुआ केस; जानिए मामला