Vijay Rashmika Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इसमें क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे खेलों के साथ परिवार और दोस्तों ने खूब मस्ती की। आज से शादी की रस्में शुरू होंगी। संगीत से पहले विजय की मां माधवी देवरकोंडा होने वाली बहू रश्मिका को खानदानी चूड़ियां देंगी, जो परिवार की विरासत का प्रतीक हैं। कपल की शादी दो अलग-अलग परंपराओं के अनुसार होगी।
सास माधवी रश्मिका को देंगी खानदानी चूड़ियां
उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में संगीत के साथ शुरू होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, समारोह के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा रश्मिका को खानदानी चूड़ियां देंगी। संगीत आज लेक सिटी के एक लग्जरी होटल में हो सकता हैं।
दो अलग-अलग परंपराओं के साथ होगी शादी
कपल अपनी सांस्कृति का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे। पहले शादी तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार होगी और दूसरी कोडवा संस्कृति के अनुसार। जानकारी के लिए बता दें कि शादी के लिए पंडित भी उदयपुर पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़े - विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO
प्री-वेडिंग फंक्शन में स्पोर्ट्स का तड़का

कपल ने पारंपरिक रस्मों के बजाय खेल-कूद के जरिए शुरुआत की। उन्होंने अपने वेडिंग वेन्यू को क्रिकेट मैदान में बदल दिया, जहां दोस्तों और परिवार ने हिस्सा लिया। इस मैच का नाम रखा गया VIROSH प्रीमियर लीग, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की टीमों ने बल्ले और गेंद थामकर मैच खेला।
रश्मिका और विजय ने इस स्पोर्ट्स इवेंट की झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट की। मैदान, झंडे, मेडल और मैच का सामान सब VIROSH के रंग में रंगा हुआ नजर आया।
यह भी पढ़े - रश्मिका-विजय ने शादी पर लगाई मुहर! किया 'वेडिंग ऑफ VIROSH' का ऐलान; इस दिन लेंगे फेरे
पूल पार्टी और वॉलीबॉल मैंच ने जमाया रंग

प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत से पहले कपल ने पूल के किनारे वॉलीबॉल खेली और डिनर की तस्वीरें भी शेयर की थी। इन फोटोज में कपल और उनके करीबी दोस्त मौजूद हैं।
प्राइवेट शादी और ग्रैंड रिसेप्शन
रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को प्राइवेट समारोह में होगी। इसमें शामिल होने वाले मेहमानों को कई नियमों का पालन करना होगा, जैसे कि नो मोबाइल फोन पॉलिसी। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े - रेखा के 5 आइकॉनिक लुक्स जिन्होंने बनाया उन्हें फैशन क्वीन!










