रायपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायालयों को बम से उड़ाने का सिलसिला जारी हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर ईमेल के जरिए हाइकोर्ट और बलौदाबाजार न्यायालय को साइनाइड पॉयजन गैस RDX का इस्तेमाल कर उड़ाने की धमकी मिली है। मेल में 26/11 के आतंकी अजमल कसाब और तमिलनाडु के अजीत कुमार का जिक्र किया गया है। धमकी मिलने से HC में हड़कंप मचा गया और कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। वहीं मौके पर SSP रजनेश सिंह पहुंचे हुए हैं और डॉग स्क्वॉड सर्चिंग में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह Sunniya_dasan@outlook.com से धमकी भरा मेल आया। मेल में 26/11 के आतंकी अजमल कसाब और तमिलनाडु के अजीत कुमार का जिक्र किया गया था। जिसमें हाईकोर्ट को पॉयजन गैस RDX का इस्तेमाल कर उड़ाने की धमकी मिली है। मेल के आते ही हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद तत्काल कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया और डॉग स्क्वॉड सर्चिंग में जुटी हुई है।
ईमेल के जरिए हाइकोर्ट और बलौदाबाजार न्यायालय को साइनाइड पॉयजन गैस RDX का इस्तेमाल कर उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने से HC में हड़कंप मचा गया। pic.twitter.com/bQZ0S8f8Id
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 25, 2026
बलौदाबाजार कोर्ट को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी
वहीं बलौदाबाजार स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को मंगलवार 25 फरवरी की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 11:00 बजे न्यायालय के आधिकारिक ईमेल अकाउंट पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह धमकी भेजी गई। ईमेल में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल भेजने वाले की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन और पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदा बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे न्यायालय परिसर की सघन तलाशी अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते की सहायता से हर कोने की बारीकी से जांच की गई, हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

ASP ने दी मामले की जानकारी
बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की गंभीरता से जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और न्यायालय का कार्य सामान्य रूप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।








