7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद विजय देवपकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए शादी की तस्वीरें साझा की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। कपल के यूनिक लुक और जूलरी को बहुत पसंद किया जा रहा हैं।

Rashmika Vijay Wedding Jewellery: साउथ के स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। 26 फरवरी को हुई इस शाही शादी में दोनों का लुक इतना खास था कि हर कोई बस उन्हें देखता रह गया। सबसे ज्यादा चर्चा उनके लुक और टेंपल गोल्ड जूलरी की हो रही है, जिसे तैयार करने में पूरे 10 महीने लगे।

10 महीनों की मेहनत

Rashmika Vijay Wedding Look

आपको बता दें कि हैदराबाद के मशहूर SHREE Jewellers ने इस खास दिन के लिए जूलरी तैयार की। डिजाइन से लेकर फाइनल ट्रायल में करीब 10 महीने का समय लगा। ज्वेलर्स के मुताबिक यह जूलरी ट्रेंड को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि परंपरा, विरासत को ध्यान में रखकर बनाई गई थी।

यह भी पढ़े - इंस्टाग्राम पर रश्मिका-विजय ने तोड़े रिकॉर्ड!: वेडिंग पोस्ट को मिले 20 मिलियन लाइक्स! आलिया-रणबीर, सिड-कियारा भी पीछे

रश्मिका का शाही ब्राइडल अंदाज

Rasmika Mandana Wedding Look

रश्मिका ने रस्ट ऑरेंज रंग की साड़ी के साथ एंटीक फिनिश गोल्ड जूलरी पहनी। उन्होंने गले पर चोकर पहना था। इसके साथ कई लेयर्स वाले लंबे हरम थे, जिनके बीच में माता लक्ष्मी की आकृति बनी हुई थी, जो समृद्धि और आशीर्वाद का प्रतीक मानी जाती है।

इसके साथ ही झुमके, माथापट्टी और नथ से अपने लुक को पूरा किया। बालों में जड़ा बिल्ला और चम्पासरालु ने पारंपरिक साउथ इंडियन टच दिया। बाजूबंद, चूड़ियां, हाथफूल और कमरबंध ने उनके लुक को और भी भव्य बना दिया। पैरों में पायल और माथे पर बंधा भाशिकम उनकी शादी की पवित्रता को दर्शा रहा था। उनकी जूलरी में नक्शी और रवा वर्क की बारीक कारीगरी साफ दिखाई दे रही थी।

यह भी पढ़े - Rashmika Vijay Wedding Look: मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची नहीं! रश्मिका-विजय के शाही वेडिंग लुक के पीछे थी ये डिजाइनर!

विजय का महाराजा लुक

Vijay Devarkonda Wedding Look

विजय ने पारंपरिक धोती और अंगवस्त्रम के साथ बेहद खास टेंपल जूलरी पहनी। उनके गले में दो हार थे, जिन पर हाथी और बाघ की आकृतियां बारीकि के साथ उकेरी गई थी। हाथी को ज्ञान और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, जबकि बाघ शक्ति और साहस को दर्शाता है।

उन्होंने कलाई में चौड़े कफ पहने थे, जो राजा-महाराजाओं के समय की याद दिला रहे थे। बाजूबंद और कमरबंध ने उनके लुक को और सुंदर बनाया। खास बात यह रही कि उन्होंने स्टड ईयररिंग्स और पैरों में एंकल कड़ा भी पहना, जो दूल्हों में कम ही देखने को मिलता है। माथे पर बंधा भाशिकम उनके लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल बनाया।

यह भी पढ़े - 'फैंस पूछते,भाभी कैसी है?: Virosh की शादी पर विजय के भाई आनंद ने किया मजेदार पोस्ट, रश्मिका के लिए लिखा इमोशनल नोट'

ज्वेलरी डिजाइन की इंस्पिरेशन

Vijay Rashmika Wedding Photos

ज्वेलर्स के अनुसार, रश्मिका की जूलरी की प्रेरणा दक्षिण भारतीय मंदिरों की वास्तुकला और मूर्तिकला से ली गई थी। वहीं विजय के गहनों में पौराणिक राजाओं की झलक दिखाई गई। ब्रेडेड टेक्सचर और पारंपरिक नक्काशी ने दोनों के लुक को शाही बना दिया।

यह भी पढ़े - Virosh Wedding: विरोश की शादी की तस्वीरें देख भावुक हुए सेलेब्स, करण जौहर से सामंथा तक ने कही ये बात

ज्वेलरी पर कैसा था कपल का पहला रिएक्शन

Vijay Rashmika Wedding Photos

ज्वेलर्स ने बताया कि कपल ने पहली बार पूरी जूलरी पहनी तो वो भावुक हो गए थे। रश्मिका ने कहा कि गहने पहनते ही उन्हें दिव्य महसूस हुआ, जबकि विजय ने खुद को शक्तिशाली और स्थिर बताया। 10 महीनों की मेहनत के बाद जब सबकुछ उनकी कल्पना के अनुसार तैयार हुआ, तो यह पल ज्वेलर्स और कपल दोनों के लिए बेहद खास बन गया।

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, भावुक मैसेज के साथ शेयर की तस्वीरें