Rajat Dalal Wedding: रियलिटी शो बिग बॉस 18 से पहचान बनाने वाले फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल ने आखिरकार शादी कर ली है। रजत ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया। शादी का अनाउंसमेंट करते ही उनके सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। रजत ने अपनी पत्नी की पहली झलक भी दिखाई।
रजत दलाल की शादी की तस्वीरें आई सामने
रजत दलाल ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा और करीबी दोस्तों व परिवार के बीच यह खास दिन सेलिब्रेट किया। उनकी शादी की तस्वीरों में सादगी और खूबसूरती साफ झलक रही है।
शेयर की गई तस्वीरों में रजत ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी दुल्हन भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कपल की केमिस्ट्री और खुशी तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।
रजत ने अपनी शादी की तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा- “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।” उनका यह कैप्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग कमेंट सेक्शन में उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सेलेब्स और दोस्तों ने दी शुभकामनाएं
रजत दलाल की शादी के अनाउंसमेंट के बाद उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर तमाम सेलेब्स के कमेंट्स आने शुरू हो गए। मिस्टर फैजू, ऊर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ जैसे सितारों ने उन्हें कमेंट्स कर शादी की बधाईयां दी।
फिटनेस से रियलिटी शो तक का सफर
रजत दलाल एक जाने-माने फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और फिटनेस जर्नी से खास पहचान बनाई। ‘बिग बॉस 18’ में नजर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई।