Logo
IPL 2026 के ओपनिंग मैच में RCB की जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat Kohli Flying Kiss Video: IPL 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया। इस जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

जीत के बाद विराट कोहली ने मैदान से लौटते हुए स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया, जिसका अनुष्का ने भी प्यारा जवाब दिया अब कपल का यह खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोहली का दमदार प्रदर्शन

विराट कोहली ने मैच में नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ नजर आया।

यह भी पढ़े - बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, बड़े-बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर; 10वें दिन 1200 करोड़ पार!

मैदान पर दिखा रोमांटिक अंदाज

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली का एक खास अंदाज देखने को मिला। उन्होंने स्टैंड्स में बैठी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस दिया। यह पल कैमरे में कैद हो गया।

अनुष्का ने दिया प्यारा जवाब

विराट के इस इशारे का जवाब अनुष्का शर्मा ने भी फ्लाइंग किस से दिया। उनके साथ बैठी अनन्या बिड़ला का रिएक्शन भी वीडियो में देखने लायक था। विराट और अनुष्का का यह खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

कोहली ने क्या कहा?

मैच के बाद कोहली ने कहा कि ब्रेक के बाद वापसी करना अच्छा लगा और वह अपनी लय में महसूस कर रहे हैं। उन्होंने फिटनेस और मानसिक ताजगी को अपने प्रदर्शन का बड़ा कारण बताया।

कोहली ने की पडिक्कल की तारीफ

कोहली ने देवदत्त पडिक्कल की पारी की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पडिक्कल की बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया और टीम की जीत आसान बना दी।

यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर ल्यारी के लोगों की नजर; 500 करोड़ की मांग, बोले- हमारे नाम से कमाया, अब हिस्सा दो!

7