Logo
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

Dhurandhar 2 Day 10 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 10वें दिन फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला और इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने भारत में 62.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

800 करोड़ क्लब के करीब

भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 778.77 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 11वें दिन फिल्म 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है।

वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ के पार

Ranveer Singh in Dhurandhar
Ranveer Singh in Dhurandhar

‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1226.44 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपये है, जबकि ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 296 करोड़ रुपये कमाए हैं।

यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर ल्यारी के लोगों की नजर; 500 करोड़ की मांग, बोले- हमारे नाम से कमाया, अब हिस्सा दो

6वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

dhurandhar 2
dhurandhar 2

शानदार कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ अब दुनिया की 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने ‘KGF चैप्टर 2’ और ‘जवान’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

बजट के मुकाबले बड़ी सफलता

करीब 250-300 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आर माधवन नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े - रणवीर सिंह की एक्टिंग पर फिदा हुए Karan Johar, आदित्य की तारीफ में बोले- 'बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा'

7