Banking Tips: अक्सर लोगों को लगता है कि बैंक खाते में जमा पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और बिना उनकी मंजूरी के कोई भी उसमें से पैसा नहीं निकाल सकता। आमतौर पर यह बात सही भी है, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में बैंक आपके खाते से बिना हर बार पूछे पैसे काट सकते। ऐसे मामलों को समझना जरूरी है ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
सबसे आम वजह होती है आपकी पहले से दी गई सहमति। जब आप लोन लेते हैं, बीमा पॉलिसी लेते हैं या एसआईपी शुरू करते हैं, तो आप बैंक को ऑटो-डेबिट की अनुमति देते। इसका मतलब है कि हर महीने ईएमआई, प्रीमियम या निवेश की रकम अपने आप आपके खाते से कट जाएगी। चूंकि आपने पहले ही इसकी मंजूरी दी होती है, इसलिए बैंक को हर बार अलग से पूछने की जरूरत नहीं होती।
बैंक कुछ फीस सीधे खाते से काट सकते
इसके अलावा बैंक अपने कुछ चार्ज और फीस भी सीधे खाते से काट सकते। इनमें अकाउंट मेंटेनेंस फीस, एसएमएस अलर्ट चार्ज, एटीएम ट्रांजैक्शन फीस या मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाला जुर्माना शामिल। ये सभी शर्तें खाते खोलते समय तय होती है लेकिन कई बार लोगों को इनका ध्यान नहीं रहता और कटौती देखकर वे चौंक जाते हैं।
बकाया वसूली भी बैंक खाते से कर सकता
कुछ मामलों में बैंक अपने बकाया वसूलने के लिए भी खाते से पैसे निकाल सकते हैं। अगर आपने लोन की ईएमआई नहीं चुकाई है, तो बैंक आपके किसी दूसरे खाते से पैसा एडजस्ट कर सकता है। इसे ‘राइट ऑफ सेट-ऑफ’ कहा जाता है। इसके अलावा अगर किसी कोर्ट या टैक्स विभाग की तरफ से आदेश आता है, तो बैंक को कानून के तहत आपके खाते से पैसा काटना पड़ सकता है।
हालांकि, हर कटौती सही नहीं होती। अगर आपको कोई ऐसा ट्रांजैक्शन दिखे जिसकी आपने अनुमति नहीं दी या जो समझ में नहीं आ रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें। यह कोई गलती, डबल चार्ज या कभी-कभी फ्रॉड भी हो सकता है। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है।
अगर आपके खाते से बिना जानकारी के पैसे कट जाते हैं, तो सबसे पहले अपने हाल के ट्रांजैक्शन चेक करें। अगर फिर भी समझ न आए, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही एसएमएस और ईमेल अलर्ट चालू रखना भी जरूरी है, ताकि हर ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत मिल सके।
कुल मिलाकर, बैंक बिना वजह आपके खाते से पैसा नहीं काट सकते, लेकिन कुछ तय नियमों के तहत ऐसा संभव है। इसलिए अपने खाते पर नजर रखना और शर्तों को समझना ही सबसे बेहतर तरीका है।
(प्रियंका कुमारी)