(मंजू कुमारी)
फेसलिफ्टेड क्लासिक 350
रॉयल एनफील्ड के लिए बंपर फायदे का सौदा साबित हुई क्लासिक 350 में इस साल एक अहम अपडेट मिलेगा। क्लासिक 350 को अपडेट करने का यह पहला मौका होगा। साथ ही पहली बार क्लासिक 350 में जी रीजी इंजन के पिछले मॉडल को छोड़कर एक नए और तकनीकी रूप से बेहतर J-सीरीज इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह J-सीरीज अपडेट रीडिजाइन किए गए स्विचगियर और इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर के साथ मार्केट में एंट्री करेगा।
नए क्लासिक 350 मॉडल में होंगे जरूरी बदलाव
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के बिक्री में शानदार प्रदर्शन के बावजूद इसमें किसी फंक्शनल अपग्रेड की कमी महसूस की जा रही थी। हालांकि, अब इसमें एलईडी लाइटिंग, एलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स जैसे कुछ एडवांस अपडेट्स शामिल करने की उम्मीद कर सकते हैं।
क्लासिक 650 की लॉन्चिंग भी इसी साल होगी
एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड फाइनेंशियल ईयर 2025 में क्लासिक 650 के साथ अपने 650 सीसी मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को बढ़ाएगी। कंपनी को उम्मीद है कि यह मीडियम-वेट क्लासिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में क्लासिक 350 के समान जलबा बरकरार रखेगी। नई क्लासिक 650 का टेस्ट मॉडल भारतीय सड़कों पर देखा गया है। इसका लुक बहुत हद तक क्लासिक 350 जैसा ही है। इसमें 6 गियरबॉक्स स्पीड यूनिट को स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है।









