(मंजू कुमारी)
डिस्काउंट का मिला फायदा
ओला ने पिछले 2 महीने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर तगड़ा डिस्काउंट भी ऑफर किया। इसी वजह से कंपनी को इतनी शानदार सेल्स मिली। कंपनी मार्च में अपने ग्राहकों को 46,780 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही थी। इसमें कंपनी की तरफ से मिलने वाला डिस्काउंट और फेम 2 सब्सिडी शामिल रही। इससे पहले कंपनी अपने स्कूटर्स पर 25 मार्च तक 25,000 रुपए तका डिस्काउंट ऑफर कर रही थी। नए ऑफर के बाद S1 प्रो मॉडल को 129,999 रुपए हो गई थी। जबकि इसकी कीमत 147,499 रुपए है। इसी तरह S1 X+ की कीमत 109,999 रुपए हो गई थी।
ओला के सबसे सस्ते मॉडल की हाई डिमांड
कंपनी के लिए S1X सबसे सस्ता मॉडल है। इसकी डिमांड भी सबसे ज्यादा रही। इसकी रेंज की बात करें तो इसमें 4kWh का बैटरी पैक मिलता है। ये सिंगल चार्ज पर 190km की (IDC) रेंज देता है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.3-इंच का डिस्प्ले मिलता है। ये फिजिकल की अनलॉक के साथ आता है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी भी मिलती है।
ओला S1X में मल्टी कलर ऑप्शन
ओला S1X में जो 7 कलर शामिल हैं उसमें रेड वेलोसिटी, मिडनाइट, वोग, स्टेलर, फंक, पोर्सिलेन व्हाइट और लिक्विड सिल्वर आते हैं। ये सभी डुअल कलर टोन के साथ आते हैं। जिससे इस स्कूटर का लुक भी बेहतरीन हो जाता है। भी में स्कूटर का निचला हिस्सा ब्लैक कलर के साथ ही रखा गया है। रेड वेलोसिटी और फंक कुछ यूथ के हिसाब से फैंसी कलर्स हैं। खास बात ये है कि कंपनी सिर्फ इसी सीरीज में डुअल कलर ऑप्शन देती है। जबकि अन्य मॉडल को सिंगल कलर में खरीद सकते हैं।
ओला S1X+ भी दूसरी सस्ता मॉडल
अब बात करें S1X+ में 3 kWh बैटरी पैक मिलता है। ये सिंगल चार्ज पर 151km की (IDC) रेंज देता है। इसमें 5-इंच का डिस्प्ले मिलता है। ये कीलैस एंट्री के साथ आता है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी भी मिलती है। S1X में 2 kWh और 3 kWh बैटरी पैक मिलता है। 2 kWh सिंगल चार्ज पर 95km और 3 kWh सिंगल चार्ज पर 143km की (IDC) रेंज देता है। इसमें 5-इंच का डिस्प्ले मिलता है। ये फिजिकल की अनलॉक के साथ आता है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी नहीं मिलती।









