(मंजू कुमारी)
किआ सोनेट HTE(O) और HTK(O) के फीचर्स
बात करें सोने के नए HTE(O) और HTK(O) के फीचर्स की तो इन दोनों वैरिएंट के बारे ग्रहाकों को सनरूफ जैसा शानदार फीचर मिलता है। पहले कंपनी सनरूफ को अपने हाई ट्रिम वैरिएंट में ही दे रही थी, लेकिन अब जिन ग्राहकों को बजट कम है वे भी सनरूफ वाली कार खरीद पाएंगे। इसके अलावा HTK(O) में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड टेललैंप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर ग्राहकों को कम कीमत में एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे।

किआ सोनेट HTE(O) और HTK(O) के पावरट्रेन
नए वैरिएंट को पेट्रोल या डीजल पावरट्रेन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसका 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83hp का पावर जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसका ARAI माइलेज 18.83kmpl है। वहीं, 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 116hp का पावर जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इनमें ऑटोमैटिक इंजन ऑप्शन नहीं मिलेगा।
भारतीय बाजार में इनसे होगा मुकाबला
किआ सोनेट कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आती है। इन दिनों इस सेगमेंट की SUV भारतीय ग्राहकों को खूब पंसद आ रही है। इस सेगमेंट में टाटा नेक्सन हाई डिमांड मॉडल है। इसके साथ, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी ब्रेजा जैसी दूसरी कॉम्पैक्ट SUV भी लोगों को पसंद आ रही हैं। महिंद्रा XUV300 भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसकी नया मॉडल जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल महिंद्रा इसकी टेस्टिंग कर रही है।









