(मंजू कुमारी)
164.82cc का दमदार इंजन
बजाज ने अपनी न्यू पल्सर N160 में 164.82cc, एयर-ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये 16ps का पावर और 14.65Nm का टॉर्क जनरेट करने में कैपेबिल है। इस इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी का दावे के मुताबिक, ये 1 लीटर पेट्रोल में 44.38 Km/l का माइलेज दे सकती है।
न्यू पल्सर N160 के फीचर्स
अब बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कॉल और SMS अलर्ट मिलते हैं। वहीं, फोन बैटरी और सिग्नल इंडिकेटर जैसी चीजों को भी LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर देख सकते हैं। इस बाइक में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फीचर नहीं मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने बजाज पल्सर N160 स्ट्रीटफाइटर को 2 महीने पहले लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ नई कलर्स दिए हैं।
डुअल-चैनल ABS की सेफ्टी
न्यू पल्सर N160 में ब्रेकिंग के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। कंपनी ने इसमें LED टर्न इंडिकेटर्स दिए हैं। वहीं, फ्यूल टैंक पर 'N160' भी अलग है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में मेनू की मदद से नेविगेट करने के लिए बाईं तरफ के स्विचगियर को एक नए बटन के साथ बदला है। इसका मुकाबला हीरो एक्सट्रीम 160R 4V, यामाहा FZ-S Fi V3.0, सुजुकी जिक्सर और TVS अपाचे RTR 160 4V से होगा।










